Sangam Today News/-
अल्मोड़ा जनपद के स्याल्दे प्रखण्ड अंतर्गत कृषि विज्ञान इण्टर कालेज चनौली का 64वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप जलाकर किया तथा छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।इस दौरान वक्ताओं ने दूरस्थ क्षेत्र चनौली जो पौडी गढ़वाल की सीमा से लगा है।
64वर्ष पूर्व क्षेत्र की जनता ने जो शिक्षा की अलख विद्यालय स्थापना कर जगाई है।वह एक मिशाल है।तथा यहां से शिक्षा ग्रहण कर छात्रों ने विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन किया है। इस दौरान विद्यालय के संस्थापक सदस्यों एवं भूमिदाताओं के सहयोग व योगदान की प्रसंशा की।तथा समस्त अभिभावकों, पूर्व एवं वर्तमान छात्र-छात्राओं तथा क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन मेहरबान नेगी ने किया।
जबकि क अध्यक्षता प्रबंध समिति अध्यक्ष सुनील टम्टा ने की। जबकि कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश बिष्ट रहे।इस दौरान मुख्य अतिथि भूपेंद्र रावत तथा नारायण सिंह रावत विशिष्ट अतिथि मान सिंह बिष्ट (प्रबंधक) ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। प्रधानाचार्य भावना पाठक ने अतिथियों व क्षेत्र की जनता धन्यवाद करते हुये विद्यालय की प्रगति प्रस्तुत की। यहां दिनेश चन्द्र (उप प्रबंधक), महेश नौटियाल (कोषाध्यक्ष) एवं खीमानन्द ढोंडियाल. नरेंद्र बिष्ट,आनंद बिष्ट, पुनीत भारतीय, नंदन सिंह, रामेश्वर गौड़, कुलदीप चंद्र, भुवन जोशी, प्रकाश शर्मा, मोहन पंचोली,कुलदीप मेहता, प्रताप रजवार, सुनील सिंह, गणेश सिंह, ग्राम प्रधान महेश्वरी देवी, भावना देवी, अरविन्द बिष्ट, हिम्मत सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


