Ticker

6/recent/ticker-posts

विधायक ने ₹ 618.20लाख लागत से बने सड़क व पुल का किया लोकार्पण


Sangam Today News/- 
स्याल्दे (Almora) /- सल्ट विधानसभा क्षेत्र में लोकनिर्माण विभाग ने राज्य योजना के तहत स्वीकृत ₹618.20लाख लागत से महरौली -चित्तौड़खाल मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य किमी 3से 11.975तक (12मीटर पुल सहित) किया है। जिसका लोकार्पण विधायक सल्ट महेश जीना ने सोमवार को विधिवत किया।
    इस मौके पर विधायक ने संबोधित कर कहा विकास की पहली सीढ़ी क्षेत्र या गावों को मोटर मार्ग सुविधा से जोड़ना है।उन्होंने कहा विधान सभा क्षेत्र के उन दुर्गम गाँवों को प्राथमिकता रोड़ निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र में किये गये सड़को के नवनिर्माण,सड़को का सुधारीकरण आदि का जिक्र कर कहा प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है।यहां बताते चलें कुमाऊँ व गढ़वाल क्षेत्र को जोड़ने वाले इस मोटर मार्ग पर पुल बनने से स्याल्दे ब्लाक के महरोली मल्ली, महरोली, विसराखेत, कनाडीथौड़ ,रूडोली, चित्तौड़खाल सहित 15 से अधिक गावों के लोगों को ब्लाक मुख्यालय व अन्य क्षेत्रो हेतु आवाजाही के लिए नजदीकी मार्ग होने की सुविधा मिलेगी।इस दौरान विधायक का ग्रामीणों ने स्वागत कर आभार जताया। 
कार्यक्रम क संचालन मंगल सिह ने किया । यहां ब्लाक प्रमुख मथुरा दत्त ,मंडल अध्यक्ष चित्रकूट कैलाश लखेड़ा,मंडल अध्यक्ष स्याल्दे कुदन लाल, हरीश बंगारी , सुरेश कड़ाकोटी , बालम सिह घुगत्याल, प्रताप सिंह रावत , ग्राम प्रधान सुनिता देवी, ग्राम प्रधान ललित नेगी ,दीप सिंह मेहता सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।