Ticker

6/recent/ticker-posts

अल्मोड़ा में पुलिस ने किया फर्जी लोन घोटाले का पर्दाफाश, 3आरोपी गिरफ्तार


Sangam Today News/-  Almora/-SSP Almora के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धड़पकड़ के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान तेज हो गया ।इसी क्रम में पुलिस टीम नॉ फर्जी लोन घोटाले में बड़ा खुलासा हुआ है।जिसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के अनुसार  19सितम्बर 2025 को सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा निवासी दिनेश नेगी ने कोतवाली अल्मोड़ा(Almora) में तहरीर दी कि नामजद अभियुक्तों द्वारा उसकी फर्म जय गोलू ट्रेडर्स के नाम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा(CMO Almora) का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर यूनियन बैंक शाखा अल्मोड़ा से ऋण प्राप्त करना तथा वादी की फर्म के नाम से कोटेशन बिल व प्रमाण पत्र भी बैंक में फर्जी तरीके से जमा किये गये। इस सम्बन्ध में मु0FIR NO- 85/2025 धारा 318(4) BNS बनाम धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी आदि पंजीकृत किया गया था।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा  योगेश चन्द्र उपाध्याय* के नेतृत्व में प्रभारी चौकी धारानौला उ प निरीक्षक आनन्द बल्लभ कश्मीरा (विवेचक)* ने मुकदमा उपरोक्त में गुणवत्ता पूर्ण विवेचना करते हुए मुकदमा वादी दिनेश सिंह नेगी का भी उपरोक्त मामले में सम्मलित होना पाया गया। जिस पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 61(2)/336/338/340 BNS की वृद्धि की गयी विवेचक व पुलिस टीम द्वारा वादी दिनेश नेगी व नामजद धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी, सुनील सिंह करायत को अल्मोड़ा से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।