Sangam Today News/-
Almora/-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा ने अटल उत्कृष्ट जीआईसी भिकियासैण परिसर में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया।इस मौके पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शचि शर्मा ने विभिन्न कानूनी जानकारी देते हुये चयनित मेधावी छात्र -छात्राओं को लेपटॉप,टेबलेट, खिलाड़ियों को खेल सामग्री व दिव्यांगजनों को सहायक सामग्री आदि का वितरण किया।
शुक्रवार को आयोजित शिविर के शुभारंभ मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तित् दी।जबकि शिक्षा,स्वास्थ्य,राजस्व, ग्राम्य, आयुर्वेदिक चिकित्सा, कृषि, बाल विकास,पशु चिकित्सा,समाज कल्याण, विद्युत,पीडब्ल्यूडी, पेयजल,पर्यटन,खाद्य आपूर्ति, उद्यान आदि विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।तथा लोगों की अनेकों समस्यायें सुनी।मौके पर अनेकों समस्याओं का निस्तारण मौके पर किया गया। शिविर में 225लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गयी।शिविर में हैडाखान बाबा ट्रस्ट के नेत्र चिकित्सालय की टीम ने नेत्रों की जॉच की।शिविर में चयनित जरूरतमंद लोगों को कम्बल,स्वरोजगार हेतु सिलाई मशीनों,एसबीआई की ओर से वाटर फील्टरों, बाल विकास की ओर से महालक्ष्मी किट,समाज कल्याण विभाग की ओर से दिब्यागों को सहायक उपकरणों व्हील चीयर्स,छड़ी,कान की मशीन आदि का वितरण किया गया।


