Sangam Today News/-
Almora जनपद के थाना भतरौंजखान क्षेत्र अंतर्गत एक गुमशुदा युवती को पुलिस टीम ने सकुशल बरामद किया है।तथा उसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया है।बताया गया है कि बीते 28 जनवरी 2026 को थाना भतरौजखान क्षेत्र निवासी बचे सिंह ने सूचना दी कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताये कहीं चली गयी है।थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मोहन चन्द्रा मय पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर चिमटाखाल से गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही के लिये आभार व्यक्त किया है।

