Ticker

6/recent/ticker-posts

भिकियासैंण ब्लॉक प्रमुख का निधन, शोक की लहर


Sangam Today News/- 
रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई एवं भिकियासैंण ब्लॉक प्रमुख  सतीश नैनवाल का दिल्ली स्थित एम्स में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार, स्व. सतीश नैनवाल का पार्थिव शरीर आज देर रात उनके पैतृक निवास भतरोजखान लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार बुधवार, 11 फरवरी 2026 को बेतालघाट में किया जाएगा।
स्व. सतीश नैनवाल सामाजिक और जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र में सक्रिय रहे थे। उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।