Ticker

6/recent/ticker-posts

पिकअप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त,5मजदूर घायल


Sangam Today News/- 
Almora जनपद के सल्ट ब्लॉक अंतर्गत मजदूरों को ले जा रहा एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।जिसमें सवार 7मजदूरों में से 5घायल हो गये हैं। जिन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर सीएचसी देवायल में भर्ती किया है। मिली जानकारी के अनुसार डोटियाल- सराईखेत मोटर मार्ग पर सड़क के काम के लिए पिकअप संख्या 19सीए 1126 को चालक सकाम सिंह पुत्र रामसिंह निवासी सराईखेत मजदूरों को ले जा रहा था। वाहन डोटयाल बाजार से 3KM आगे अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर गया। थाना सल्ट पुलिस टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तथा रेस्क्यू किया। घायलों में सुभाष 22वर्ष नेपाल,चंद्रसेन 35वर्ष फतेहपुर बिजनौर, बिजेंद्र 31वर्ष हिदायपुर बिजनौर, राजेन्द्र 31वर्ष किला खेड़ा उधमसिंह नगर, सकाम सिंह सराईखेत शामिल हैं।