Sangam Today News/-
देहरादून/- उत्तराखंड सरकार ने राज्य में स्थित राजभवन के नाम में ऐतिहासिक बदलाव किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार अब देहरादून एवं नैनीताल स्थित ‘राजभवन’ का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर ‘लोक भवन’ कर दिया गया है।यह निर्णय गृह मंत्रालय भारत सरकार के पत्र संख्या7/10/2025(Part)–M&G दिनांक 25 नवंबर 2025 के आधार पर लिया गया है। माननीय राज्यपाल की स्वीकृति मिलते ही अधिसूचना तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है।राज्यपाल सचिवालय द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि अब सभी आधिकारिक दस्तावेजों, सरकारी पत्राचार और उपयोग में ‘Raj Bhavan, Uttarakhand’ की जगह ‘Lok Bhavan, Uttarakhand’ नाम का प्रयोग किया जाएगा।

