Sangam Today News/अल्मोड़ा जनपद के ब्लॉक भिकियासैण में वर्ष 1962 में ग्राम पंचायत दल्मोडी अस्तित्व में आयी।लेकिन यहां आज तक ग्रामीणों की आम राय से निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने जाने की मिशाल कायम है। जो इस बार भी जारी रहेगी। दल्मोड़ी को वर्ष 2007 में विकास खण्ड में प्रथम निर्मल ग्राम पुरस्कार भी मिला है।इस बार होने जा रहे पंचायत चुनाव के दृष्टिगत ग्राम पंचायत की आम बैठक में देवकी देवी पत्नी दिनेश चंद्रसिंह घुघत्याल को सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रधान बनाने का निर्णय ग्राम पंचायत वासियों ने लिया है।
बैठक में वार्ड एक से नीमा देवी , वार्ड दो से देवकी देवी, वार्ड तीन भावना देवी,वार्ड चार देवकी,वार्ड पांच माधवी, वार्ड छ: दीपा, वार्ड सात से कुंती देवी को वार्ड सदस्य के बनाये जाने पर सहमति बनी है। बैठक में मौजूद लोगों ने निर्धारित चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ग्राम पंचायत की प्रधान बनने जा रही देवकी देवी तथा उनकी कार्यकारणी को शुभकामनाएं दी है। देवकी देवी उच्च शिक्षित है। उन्होंने दो विषयों से स्नातकोत्तर की शिक्षा ग्रहण की है। उन्होंने ग्राम पंचायत वासियों का आभार जताते हुए कहा वे जनभावनाओं के अनुरूप व आम राय से ग्राम पंचायत दल्मोड़ी को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने के लिए संकल्प बद्ध हैं।