![]() |
| विज्ञापन |
Sangam Today News/- कुमाऊँ मण्डल से बड़ी खबर सामने आयी है।नैनीताल मे विजलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुये मुख्य कोषाधिकारी एवं एकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता, जो कि न्यायालय नैनीताल में कार्यरत है। ने सतर्कता अधिष्ठान में यह शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी और उसके 5 अन्य साथियों की एसीपी (Assured Career Progression) लगनी थी। इसके लिए एक 30सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। जिसमें दो सदस्यों ने पहले ही दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए थे, परंतु तीसरे सदस्य मुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार राणा जानबूझकर हस्ताक्षर नहीं कर रहे थे। शिकायतकर्ता को बताया गया कि जब तक प्रति व्यक्ति 50 हजार
रुपये की रिश्वत नहीं दी जाती, तब तक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर नहीं होंगे। मुख्य कोषाधिकारी के निर्देश पर एकाउंटेंट बसंत कुमार जोशी ने शिकायतकर्ता से संपर्क कर उसे कार्यालय बुलाया और सौदे को अंतिम रूप दिया गया।शिकायतकर्ता जब कार्यालय जाकर बसन्त कुमार जोशी से मिला तो उसके द्वारा बताया गया कि चीफ ट्रेजरी आफीसर साहब का कहना है कि आप लोगों का 5-6 लाख का एरियर बन रहा है और आप 6 लोग हो और वे प्रत्येक व्यक्ति के 50-50 देने को कह रहे है। जिसमें शिकायतकर्ता से 1लाख 20 हजार रूपये लेकर हस्ताक्षर करने की बात तय हो गयी।इस शिकायत जांच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी द्वारा निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अभियुक्त दिनेश कुमार राणा पुत्र रामपाल सिंह मुख्य कोषाधिकारी, नैनीताल निवासी सैनिक स्कूल के पीछे नैनीताल, अभियुक्त बसन्त कुमार जोशी पुत्र जगदीश प्रसाद जोशी निवासी गैस गोदाम रोड हल्द्वानी को शिकायतकर्ता से 1 लाख 20हजार रूपये रिश्वत लेते हुये मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय नैनीताल से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
.jpeg)

