Sangam Today/- केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के दिल्ली आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित हुआ।इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ मुरली मनोहर जोशी सहित अनेकों दिग्गज मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने कहा इस होली मिलन समारोह में सम्मिलित होकर भारतीय जनसंघ से भाजपा तक की गौरवशाली यात्रा के साक्षी, विद्वान शिक्षा विद्, प्रखर विचारक, भाजपा के शिखर पुरूष डॉ एमएम जोशी का आशीर्वाद एवं स्नेह प्राप्त करने का उन्हें सौभाग्य मिला है।
उन्होंने कहा इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश के स्थानीय नागरिकों के साथ रंगों के इस उल्लासपूर्ण पर्व को मनाने का आनंद प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा होली केवल रंगों का पर्व ही नहीं, बल्कि यह समाज में सद्भाव, सकारात्मकता और उत्साह का संचार करने का भी प्रतीक है।मुख्यमंत्री ने कहा है रंगों का यह उत्सव सभी को आनंद, उत्साह और नई ऊर्जा प्रदान करे।