Ticker

6/recent/ticker-posts

केदारनाथ विधायक का निधन, मुख्यमंत्री सहित मंत्रीगणों ने अर्पित किए पुष्पचक्र


   Sangam Today:  उत्तराखण्ड के केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक शैलारानी रावत का उपचार के दौरान निधन हो गया है।राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन पूरे प्रदेश एवं पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। शैलारानी विधानसभा की जनसमस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहती थीं। मुख्यमंत्री ने कहा शैलारानी रावत केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा समर्पित भाव से कार्य करती थी।और जनता की समस्याओं को सरकार एवं शासन स्तर पर प्राथमिकता से रख कर उनका समाधान करवाती थीं। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम छोर में खड़े लोगों की आवाज को उठाने और समाधान की ओर ले जाने का कार्य किया। उनका सरल, सहज एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व था। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिजनों और शुभचिंतकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।यहां कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्या, सौरभ बहुगुणा, सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजानदास, रेनू बिष्ट, सुरेश सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।