Sangam Today News/-
अल्मोड़ा। जिले में अकेले जीवन बिता रहे वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन 'भल छौ' के तहत विशेष पहल की। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने बुजुर्गों के घर पहुंचकर उनसे बातचीत की और उनकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों व अन्य परेशानियों के बारे में जानकारी जुटाई।
एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर अल्मोड़ा, रानीखेत और लमगड़ा पुलिस की टीमों ने अपने क्षेत्रों में रहने वाले एकल बुजुर्गों से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें जरूरत के समय पुलिस से सहायता लेने का भरोसा दिलाया गया।
पुलिस टीमों ने वरिष्ठ नागरिकों को आपातकालीन सहायता नंबर 112 की जानकारी देने के साथ साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी। साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 और आपदा संबंधी सहायता के लिए 1070 हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन .jpeg)
