Sangam Today News/-
पौड़ी गढ़वाल। कोटद्वार से पौड़ी-श्रीनगर की ओर जा रही गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन (जीएमओयू) की एक बस बुधवार को भदालीखाल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस में चालक सहित करीब 30 यात्री सवार थे।
राहत की बात यह रही कि खाई में गिरने के दौरान बस एक पेड़ से टकराकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार, हादसे में एक-दो यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। बस के खाई में गिरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि सभी के सुरक्षित बाहर निकलने से राहत मिली।
फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन .jpeg)
