G

Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखंड में करवा चौथ की छुट्टी घोषित, इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ



Sangam Today News/- 
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ के अवसर पर 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 28 अक्टूबर को आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई।

जारी शासनादेश के अनुसार, प्रदेश के अंतर्गत आने वाले शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए यह अवकाश घोषित किया गया है।

अधिसूचना में संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।




विज्ञापन 
विज्ञापन