G

Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक तथा अभिनेता को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार


Sangam Today News/- 
देहरादून/-देहराजून के परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव समारोह में मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मन्त्री अमित शाह तथा उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सुप्रसिद्ध अभिनेता हेमन्त पाण्डेय तथा उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को लाइफ टाइम अचीवमेंट(Life Time Achivement) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
बताया गया है कि वर्ष 2024 के लिए प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को यह सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने अपने लोक गीतों के माध्यम से उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, परंपराओं, सामाजिक सरोकारों और जनभावनाओं को स्वर देकर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को समृद्ध किया है।
जबकि वर्ष 2025 के लिए प्रसिद्ध अभिनेता हेमंत पांडेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने अभिनय के माध्यम से उत्तराखण्ड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है तथा भारतीय फिल्म एवं मनोरंजन जगत में विशिष्ट पहचान बनाई है।
दोनों कलाकारों को 2-2 लाख रूपये की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा है उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति, क्षेत्रीय सिनेमा एवं कला जगत को प्रोत्साहित करने तथा इस क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं।




विज्ञापन 
विज्ञापन