G

Ticker

6/recent/ticker-posts

ऑगनबाड़ी वर्करों ने विशाल रैली निकालकर किया धरना -प्रदर्शन


Sangam Today News/- 
देहरादून। मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सोमवार (2 नवंबर) को प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री संयुक्त संगठन के नेतृत्व में परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास के लिए निकली कार्यकर्ताओं की रैली को पुलिस ने हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इसके विरोध में महिलाएं सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।संगठन की प्रदेश महामंत्री सुशीला खत्री ने कहा कि कार्यकर्ता लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रही हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 12 हजार रुपये किए जाने के फैसले का जिक्र करते हुए उत्तराखंड में भी मानदेय बढ़ाने की मांग की।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में मानदेय वृद्धि के संबंध में सरकार ने एक कमेटी गठित की थी, लेकिन लंबे समय बाद भी उसकी रिपोर्ट और निर्णय की जानकारी नहीं दी गई है। संगठन का कहना है कि कई बार आंदोलन करने के बावजूद मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।आंगनबाड़ी कार्यकत्री संयुक्त संगठन ने चेतावनी दी कि जब तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही दिवाली से पहले मांगों का समाधान नहीं होने पर त्योहार को काला दिवस के रूप में मनाने की बात कही है।




विज्ञापन 
विज्ञापन