Ticker

6/recent/ticker-posts

भिकियासैंण मार्ग पर 13.63 लाख का गांजा बरामद,3 तस्कर गिरफ्तार



Sangam Today News/- 
अल्मोड़ा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। SOG अल्मोड़ा और भतरौजखान पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान गांजे की बड़ी खेप के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी अफवान, अदनान और अजय चौहान उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के निवासी है।
पुलिस के अनुसार, 2-3 अक्टूबर 2026 की मध्य रात्रि भिकियासैंण मार्ग पर चौकी तिराहा जेनल के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक मारुति स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान कार से चार कट्टों में कुल 54.542 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 13.63 लाख रुपये बताई है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मारुति स्विफ्ट कार को भी पुलिस ने सीज कर दिया।
मामले में भतरौजखान थाने में FIR संख्या 22/2026 के तहत धारा 8/20/60 NDPS Act में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अब बरामद गांजे की सप्लाई से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। इसके जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था।