Sangam Today News/-
Almora जनपद के नगर पंचायत भिकियासैण अंतर्गत रामगंगा-गगास नदीयों के संगम तट से कुछ ही दूरी पर स्थित आदि शक्ति कालिका मंदिर भिकियासैण के संत धर्म गिरी महाराज सोमवार प्रातः ब्रह्मलीन हो गये हैं।मंदिर परिसर में श्री पंचदश नाम जूना अखाड़ा 13 मड़ी जगरांवा परिवार के बाबा श्री धर्म गिरी जी महाराज की समाधि की रस्म श्री बृहस्पति गिरी जी महाराज, हवालबाग(अल्मोड़ा )तथा श्री शिवानंद गिरी जी महाराज श्री सतगुरु धाम, लोधियाखान के सानिध्य में किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि,व्यापारी,व स्थानीय लोग मौजूद रहे। ब्रह्मलीन धर्म गिरी
महाराज का पूरा जीवन आध्यात्मिक साधना, परोपकार और भगवद्-भक्ति में समर्पित रहा।वे डेढ़ दशक से इस मंदिर में मॉ की भक्ति व अराधना में समर्पित थे।
बताया गया है उनका सोलसी भंडारा 1 दिसंबर दिन मंगलवार को कालिका मंदिर भिकियासैण में आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन .jpeg)
