Sangam Today News/-
बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की गरुड़ तहसील में दोहरे हत्याकांड की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने अपने सगे चाचा और चाची पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान दंपति की बहू बीच-बचाव करने पहुंची, लेकिन हमलावर ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने के साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन .jpeg)
