G

Ticker

6/recent/ticker-posts

विधायक ने पेयजल योजना का शुभारंभ व संपर्क मार्ग का किया लोकार्पण



Sangam Today News/- 
Almora जनपद के भिकियासैंण विकास खण्ड  अंतर्गत करगीना में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत ₹37.60 लाख लागत की भोनली पेयजल योजना का शुभारंभ किया।इसके अलावा विधायक ने 
चौनलिया बाजार से राजकीय इंटर कॉलेज चौनलिया- डुमना- भोनली तक संपर्क मार्ग का लोकार्पण भी किया गया। विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित कर रहा कि सरकार सड़क व पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्रत्येक गांव तक मुहैया करा रही है।उन्होंने क्षेत्र में कराये गये अनेकों विकास कार्यों का जिक्र किया।तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।कार्यक्रम में विधायक का ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ स्वागत किया।इस दौरान विधायक ने जन समस्यायें सुनी तथा निराकरण के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान भौनली जगत राम, ग्राम प्रधान डुमना महावीर सिंह नेगी ,ग्राम प्रधान सुणी गिरधर कड़ाकोटी, ग्राम प्रधान कोट गीता आर्या, ग्राम प्रधान लोकोट गिरीश उपाध्याय ,रविंद्र कठायत डॉ धारा बल्लभ पांडे ‌,दर्शन सिंह असवाल, दीवान भंडारी ,निकेश पांडे, जगदीश पाण्डे ,हरीश पांडे कृपाल कठायत आदि मौजूद रहे।




विज्ञापन 
विज्ञापन