G

Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान, 71 वाहन चालकों के चालान



Sangam Today News/- 
अल्मोड़ा। त्योहारों के बाद पहाड़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए अल्मोड़ा पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार तड़के से ही जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 71 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर सीओ अल्मोड़ा और सीओ रानीखेत की निगरानी में पुलिस एवं यातायात पुलिस की टीमों ने जिलेभर में वाहनों की जांच की। अभियान का उद्देश्य त्योहारों के बाद वापस लौट रहे यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों और परिचालकों को निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां नहीं बैठाने, तेज रफ्तार से वाहन न चलाने और नशे की हालत में ड्राइविंग नहीं करने की हिदायत दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि यदि कोई चालक ओवरलोडिंग करता है या नशे की हालत में वाहन चलाता दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल डायल 112 पर दें।अल्मोड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।





विज्ञापन 
विज्ञापन