G

Ticker

6/recent/ticker-posts

सरकारी कर्मचारियों को धामी सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी



Sangam Today News/- 
देहरादून। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा।

सरकार की ओर से बढ़े हुए महंगाई भत्ते को 1 जुलाई 2026 से लागू करने का निर्णय लिया गया है। केंद्र सरकार द्वारा सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों के DA में भी 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने की स्वीकृति प्रदान की है।

इस फैसले का लाभ केवल राज्य सरकार के नियमित कार्मिकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विश्वविद्यालयों, प्राविधिक शिक्षण संस्थानों और यूजीसी वेतनमान के तहत कार्यरत पात्र कर्मचारियों को भी मिलेगा।

इसके अलावा, कर्मचारियों को 1 जुलाई से 31 अक्टूबर 2026 तक बढ़े हुए महंगाई भत्ते का एरियर भी नकद भुगतान के रूप में दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा।





विज्ञापन 
विज्ञापन