G

Ticker

6/recent/ticker-posts

खाद्य सुरक्षा विभाग का चैकिंग अभियान जारी,3 दुकानों से खाद्य उत्पादों का लिया सैंपल


Sangam Today News/- 
भिकियासैण /अल्मोड़ा। आयुक्त खाद्य सुरक्षा उत्तराखण्ड तथा जिलाधिकारी अल्मोड़ा के निर्देश के अनुपालन के क्रम में दीपावली के मध्यनजर आम जनता को सुरक्षित एवं गुणवत्ता खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने अल्मोड़ा जनपद में सघन निरीक्षण व प्रवर्तन अभियान चलाया है। इसी के तहत भिकियासैण तहसील अंतर्गत भिकियासैण, भतरौंजखान, जैनल,  आदि बाजारों में खाद्य सुरक्षा अधिकारी  विपिन कुमार  ने खाद्य  सुरक्षा व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिठाइयों की  वैधता तिथि सूची, मावा व मिठाइयों के बिल आदि चेक किये गए। संदेह के आधार पर तीन मिठाई  दुकानों से सैंपल लिए गये हैं।
इस अवसर पर  खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि दीपावली पर्व के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी मानकों का विशेष ध्यान रखें तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों तथा विनियमों के प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, गुणवत्तायुक्त कच्चे माल का उपयोग करने तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
इसके अतिरिक्त, उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में सभी मिष्ठान्न विक्रेताओं को अपनी दुकानों पर बिक्री हेतु प्रदर्शित एवं उपलब्ध मिठाइयों के संबंध में निर्माण तिथि (Date of Manufacture) तथा अवसान तिथि (Expiry Date), जहां लागू हो, स्पष्ट रूप से अंकित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विभाग द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं को यह भी अवगत कराया गया कि खाद्य सुरक्षा संबंधी नियमों की अनदेखी अथवा उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि दीपावली पर्व के दौरान जनस्वास्थ्य की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। त्योहार के मद्देनजर मिलावट एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।चैकिंग अभियान के दौरान टीम में प्रशासन की ओर से राजस्व निरीक्षक महेंद्र चौडिया, गोपाल राम और राजस्व उप निरीक्षक भिकियासैण कमल आर्य  आदि मौजूद रहे।




विज्ञापन 
विज्ञापन