G

Ticker

6/recent/ticker-posts

गुलदार का जानलेवा हमला, 13 वर्षीय छात्र की मौत; गांव में दहशत


Sangam Today News/- 
लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में गुलदार के हमले की दर्दनाक घटना सामने आई है। नगर से सटे सुई गांव में बुधवार शाम गुलदार ने 13 वर्षीय हर्षित पर हमला कर उसकी जान ले ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, हर्षित अपने दोस्तों के साथ रायकोट में आयोजित मेला देखकर घर लौट रहा था। इसी दौरान घर के नजदीक झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और उसे उठाकर ले गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे की खोजबीन के बाद छात्र का शव घर से कुछ दूरी पर बरामद हुआ। आनन-फानन में उसे उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।




विज्ञापन 
विज्ञापन