G

Ticker

6/recent/ticker-posts

बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखने पर हुआ ₹10 हजार का चालान



Sangam Today News/- 
अल्मोड़ा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अल्मोड़ा पुलिस ने चेकिंग और सत्यापन अभियान तेज कर दिया है। इसी अभियान के तहत बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखने पर एक मकान मालिक के खिलाफ ₹10,000 का कोर्ट चालान किया गया है।पुलिस के अनुसार, कोतवाली अल्मोड़ा क्षेत्र में चौकी प्रभारी धारानौला आनंद बल्लभ कश्मीरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान नियाजगंज, धारानौला निवासी एक मकान मालिक द्वारा किरायेदार का पुलिस सत्यापन नहीं कराए जाने का मामला सामने आया। इस पर संबंधित मकान मालिक के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000 का कोर्ट चालान किया गया।अभियान के दौरान क्षेत्र में रह रहे अन्य बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन संबंधी दस्तावेजों की भी जांच की गई।




विज्ञापन 
विज्ञापन