G

Ticker

6/recent/ticker-posts

आपदा में क्षतिग्रस्त सड़क का 1 वर्ष बाद भी नहीं हुआ सुधारीकरण,लोग आन्दोलन की तैयारी में


Sangam Today News/- 
Almora जनपद के अतंर्गत तहसील व ब्लाक मुख्यालय स्याल्दे को जोड़ने वाला मुख्य मोटर मार्ग इकूखेत-भाकुड़ा की सीमलचौरा नामक स्थान पर हालत खस्ताहाल है।जिस वजह से लोगों को आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं।ग्रामीणों ने शीघ्र सुधारीकरण नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है। सीमलचौरा में इकुखेत–भाकूड़ा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना(PMGSY) मुख्य मोटर मार्ग की वर्तमान स्थिति को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने अपनी चिंता और नाराजगी व्यक्त की।
यह मार्ग तहसील एवं विकासखंड स्याल्दे को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। वर्ष 2025 की आपदा से क्षतिग्रस्त होने के बाद आज भी मार्ग की हालत बेहद खराब बनी हुई है। इस मार्ग से प्रतिदिन ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, मरीजों और आम नागरिकों का आवागमन होता है। सड़क की खस्ता हालत के कारण कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है।बैठक में निर्णय लिया है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।बैठक में अध्यक्ष, धनगढ़ी पुल संघर्ष समित सुनील टम्टाा,बिजेंद्र सिंह रावत, उदेसिंह,शेर सिंह पूर्व प्रधान,शेर सिंह सरपंच
कुन्दन सिंह,श्याम सिंह,तनुज उनियाल,मदन गुसाईं,आंदोलनकारी,रमेश उनियाल आदि मौजूद रहे।




विज्ञापन 
विज्ञापन