G

Ticker

6/recent/ticker-posts

SSP ने पुलिस अधिकारियों व कार्मिकों को संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के दिये निर्देश


Sangam Today News/- 
 Almora/- मंगलवार 27अक्टूबर 2026 से भराड़ीसैंण(गैरसैण) में आहूत उत्तराखंड विधानसभा सत्र के मध्यनजर SSP Almora चंद्रशेखर घोड़के ने कोतवाली चौखुटिया में डयूटी के लिए नियुक्त पुलिस कार्मिकों, अधिकारियों की ब्रीफिंग कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। SSP ने सुरक्षा प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के अनुरूप पूर्ण सतर्कता, सजगता एवं अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। सभी पुलिसकर्मियों को अपने निर्धारित ड्यूटी पॉइंट पर मुस्तैदी से तैनात रहने, संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा वीआईपी आवागमन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए गए।साथ ही सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने, ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का अनावश्यक प्रयोग न करने, बिना अनुमति ड्यूटी पॉइंट न छोड़ने व प्रभारी अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया। किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण जिम्मेदारी, सतर्कता एवं आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें तथा प्रत्येक सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।




विज्ञापन 
विज्ञापन