Sangam Today News/-
Bhikiyasean/- संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रतिवाद के तहत एसआईआर को रद्द करने,मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने,नागरिकों का मताधिकार बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा ने तहसील प्रशासन भिकियासैण (अल्मोड़ा) के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।
शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी के नेतृत्व में राष्ट्रपति को प्रेषित
ज्ञापन में विशेष पुनरीक्षण को तत्काल रद्द करने, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाकर उन पर मुकदमा चलाने, बिना पारदर्शिता के मतदाता सूची से हटाये गए 13.41 करोड़ नागरिकों के मताधिकार को बहाल करने तथा 2023 के मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति के अधिनियम में संसोधन कर प्रधानमंत्री द्वारा नामित कैबिनेट मंत्री के स्थान पर मुख्य न्यायाधीश को चयन समिति में शामिल करने की मुख्य रूप से मांग की गई है । यहां अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी, श्याम सिंह, मनोहर सिंह, पलक, मंजू देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
.jpeg)
