Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखंड में SIR के बाद वोटर लिस्ट हुयी जारी,7158949 वोटर हैं दर्ज


Sangam Today News/- 
देहरादून/-उत्तराखंड में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण (SIR) के पश्चात नयी मतदाता सूची (Voter List) का अंतिम प्रकाशन किया गया है। चुनाव आयोग (इलेक्शन कमीशन) के अनुसार ऩई मतदाता सूची में उत्तराखंड में कुल 71 लाख 58 हजार 949मतदाता(Voter) दर्ज हैं।अंतिम मतदाता सूची में शामिल कुल 71लाख 58 हजार 949 मतदाताओं में 34लाख21हजार 036 महिला व 37लाख 37 हजार 701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72हजार 656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 1लाख22हजार 892 मतदाता शामिल हैं।प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 79लाख 60हजार 762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 71लाख33 हजार 785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। SIR के दौरान जांच और वेरिफिकेशन के बाद करीब 9 लाख नाम हटाए गए हैम।चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 71लाख 58हजार 949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है।प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 1लाख29हजार872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है।मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है।मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है।