Ticker

6/recent/ticker-posts

खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बच्चों से किया संवाद


Sangam Today News/- 
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोसीकुआ भुड़ाई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बच्चों, गर्भवती महिलाओं, माताओं और आंगनबाड़ी-आशा कार्यकत्रियों से संवाद कर सरकारी योजनाओं की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने बच्चों को भोजन परोसा और उनके साथ समय बिताया। उन्होंने 10 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार किट, 10 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित की तथा पांच बच्चों का अन्नप्राशन कराया। इस दौरान नौ आंगनबाड़ी और दो आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित भी किया गया।
धामी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण के साथ उनके प्रारंभिक शिक्षा, संस्कार और सर्वांगीण विकास की नींव तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि माताओं और बच्चों का स्वास्थ्य एवं पोषण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।