G

Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रशासन ने एक आमरण अनशनकारी को उठाया,दो अनशनकारी तीसरे दिन भी डटे रहे


Sangam Today News/- 
Almora/- जनपद अल्मोड़ा के चौखुटिया  रामगंगा आरती घाट पर गेवाड विकास समिति के बैनर तले  महाविद्यालय चौखुटिया में बीएससी, बीकॉम कक्षाओं की स्वीकृति व पीजी का दर्जा देने, पॉलिटेक्निक की स्वीकृति, केंद्रीय विद्यालय खोलने , उपजिला चिकित्सालय की डीपीआर बनाने,मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र मासी के उच्चीकरण, अगनेरी पर रामगंगा  नदी में तटबंध निर्माण, रामनगर  चौखुटिया रेल लाइन सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर बीते 27दिनों से चल रहे आन्दोलन के तीसरे चरण मे 
बचे सिंह कठायत 86 वर्ष,सुरेंद्र सिंह नेगी 61वर्ष का आमरण अनशन तीसरे दिन भी यथावत रहा।जबकि बुधवार को तीसरे आमरण अनशनकारी 80वर्षीय लीलाधर मठपाल के स्वास्थ्य में गिरावट आने की वजह से तहसील प्रशासन ने उन्हें आन्दोलन स्थल  से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया है।इस दौरान आन्दोलन स्थल पर आक्रोशित आंदोलनकारियों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया आन्दोलन को लगातार समर्थन देने के लिए दूर-दूर से ग्रामीण प्रतिनिधि पहुंच रहे हैं आंदोलनकारियों का आक्रोश भी बढ़ रहा है। इस दौरान एडवोकेट  अशोक कुमार,ललिता बिष्ट,बीरेंद्र बिष्ट , विपिन शर्मा, शम्भू दत्त जोशी,दिनेश मनराल, महेंद्र बेड़िया,शिव कुमार,भुवन कठायत ,मनोज बिष्ट सहित अनेकों आन्दोलनकारी मौजूद रहे।




विज्ञापन 
विज्ञापन