G

Ticker

6/recent/ticker-posts

स्कूलों का निरीक्षण व घायल छात्र को उचित मुआवजा देने की है मांग



Sangam Today News/- 
Almora जनपद के जीआईसी बसेड़ी मे बीते दिनों चारदिवारी का एक हिस्सा टूट कर गिर गया।इस दौरान एक छात्र इसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।छात्र का उपचार हल्द्वानी में चल रहा है।इस तरह की घटनायें शिक्षण संस्थाओं मे न हों इसको लेकर किसान मंच उत्तराखंड की प्रदेश प्रवक्ता कुसुम लता बौड़ाई ने एसडीएम भिकियासैण के माध्यम से जिलाधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन भेजा हैजिसमें कहा है कि बीते 10अक्टूबर को जीआईसी बसेड़ी में दिवार का एक हिस्से के गिर जाने से गंभीर घायल कक्षा 7वीं के छात्र दक्षित को उचित मुआवजा दिये जाने सहित क्षेत्र के स्कूलों की सुरक्षा स्थिति का निरीक्षण करने की पूरजोर मांग की है। 
    ज्ञापन में कहा गया है कि कक्षा 7वीं का छात्र दक्षित रावत की पांव की हड्डी दूट गयी है।तथा उस का हल्द्वानी में उपचार चल रहा है।छात्र को उचित मुआवजा देने, मामले की जॉच कर कर कार्यवाही करने, जर्जर चारदिवारी का ध्वस्तीकरण, तहसील भिकियासैण अंतर्गत आने वाले सल्ट क्षेत्र के विद्यालयों के भवनों, चारदिवारियों आदि का निरीक्षण करने तथा बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की पूरजोर मांग कर कहा है यदि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के उपाय नहीं किये गये तो जनआंदोलन शुरू किया जायेगा।




विज्ञापन 
विज्ञापन