G

Ticker

6/recent/ticker-posts

अल्मोड़ा जिले की प्रीति ने उत्तराखण्ड का नाम किया रोशन,दिल्ली में हुई सम्मानित


Sangam Today News/- 
Almora/- अल्मोड़ा जनपद की प्रगतिशील महिला काश्तकार  प्रीति पंत ने कृषि क्षेत्र में अल्मोड़ा जनपद सहित उत्तराखण्ड का नाम पूरे देश में रोशन किया है।प्रीति पंत अल्मोड़ा(Almora) जनपद के  ब्लाक ताड़ीखेत, तहसील रानीखेत (Ranikhet)अंतर्गत ग्राम वलना निवासी है।उन्हें  कृषि क्षेत्र किये गये उत्कृष्ट कार्यों तथा उल्लेखनीय योगदान के लिए दिल्ली(DELHI)में सम्मानित किया गया। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने बीते 15 अक्टूबर 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड से एकमात्र महिला कृषक के रूप में उनका चयन हुआ।मुख्य कृषि अधिकारी(CAO) विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि प्रीति पंत पिछले लगभग 20 वर्षों से खेती कर रही हैं।प्रारंभ में उन्होंने परंपरागत तरीकों से खेती करने के कारण उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा था। दस वर्ष पूर्व कृषि विभाग के संपर्क में आने के बाद उन्होंने आत्मा योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रशिक्षणों एवं भ्रमण कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान प्राप्त वैज्ञानिक जानकारी और उन्नत तकनीकों को खेती में अपनाकर उन्होंने अपनी कृषि गतिविधियों को अधिक लाभकारी बनाया।
कृषि विभाग द्वारा उन्हें विभिन्न फसलों के उन्नत बीज एवं फसल सुरक्षा संबंधी सहायता उपलब्ध कराई गई। कृषि कार्यों को सुगम एवं प्रभावी बनाने के लिए फार्म मशीनरी बैंक के माध्यम से पावर वीडर, चैफ कटर, ब्रश कटर एवं चक्की आदि यंत्रों की सुविधा भी प्रदान की गई। इन संसाधनों और आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर वह अपनी आय बढ़ाने के साथ अन्य किसानों को भी उन्नत खेती अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।प्रीति पंत मडुवा, गेहूं, भट्ट, मसूर, मक्का एवं उड़द के साथ-साथ सब्जियों और मसालों की खेती भी करती हैं। खेती के प्रति उनकी रुचि, जागरूकता एवं उपलब्धियों को देखते हुए कृषि विभाग द्वारा उनका नाम और सफलता की कहानी भारत सरकार को प्रेषित की गई थी, जिसके आधार पर उनका चयन किया गया।मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि प्रीति पंत को मिला यह सम्मान जनपद एवं प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।




विज्ञापन 
विज्ञापन