Sangam Today News/-
Almora जनपद अंतर्गत वन क्षेत्र जौरासी द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज जौरासी में गॉधी जयन्ती के मौके पर वन्यजीव सप्ताह के तहत वन्य जीव संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय जनमानस को मानव–वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम, प्राकृतिक आवास संरक्षण, वनाग्नि एवं अवैध कटान पर नियंत्रण तथा जन-सहभागिता के महत्व की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर विद्यार्थियों की जूनियर व सीनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमे सीनियर वर्ग में दीपा, महक, मंजू, जूनियर वर्ग में सीता, रोहित ,माही ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य, वन क्षेत्राधिकारी जौरासी आशुतोष जोशी, महिपाल बिष्ट वन दरोगा ,चंद्रशेखर त्रिपाठी वन दरोगा, विवेक कुमार वन आरक्षी, अर्जुन रावत आदि मौजूद रहे।
