Ticker

6/recent/ticker-posts

सड़क पर वाहनों का सैलाब, कैंची धाम मार्ग पर घंटों रेंगता रहा ट्रैफिक



Sangam Today News/- 
 हल्द्वानी/ नैनीताल। कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ के चलते वीकेंड पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। शनिवार को हल्द्वानी-भीमताल-भवाली और नैनीताल मार्ग पर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रही। जाम के कारण यात्रियों को घंटों सड़क पर फंसे रहना पड़ा।
बताया गया कि हल्द्वानी से कैंची धाम तक सामान्य तौर पर लगने वाला 2 से 3 घंटे का समय बढ़कर करीब 5 से 6 घंटे तक पहुंच गया। जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई।