Sangam Today News/-
हल्द्वानी। उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर एक भीषण दुर्घटना हो गई, जिसमें दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि तीनपानी फ्लाईओवर पर पहले भी सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रहे हादसों के चलते इस मार्ग पर यातायात सुरक्षा के इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन .jpeg)
