G

Ticker

6/recent/ticker-posts

नदी में नहाते वक्त बालक डूबा,घण्टों के सर्च अभियान में नहीं लगा पता


Sangam Today News/- 
कुमाऊँ मंडल के नैनीताल जनपद अंतर्गत बेतालघाट  कोसी नदी में नहाने गये एक 17 वर्षीय बालक नदी में डूब गया है।जो बिनकोट ग्राम निवासी दीपक कुमार, पुत्र भुवन चंद्र बताया गया है। दीपक सहित 4 लोग रोपा पुल के समीप नदी में दोपहर एक बजे के आसपास नदी में नहा रहे थे।तो इसी बीच दीपक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया।सूचना के बाद पुलिस व एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची।तथा एसडीआरएफ टीम ने नदी में सर्च अभियान चलाया।5बजे के आसपास तक चले सर्व अभियान में बालक का पता नहीं चल सका है।बारिश ने भी सर्च अभियान में व्यवधान डाला। उधर घटना को लेकर परीजनों  में कोहराम मचा हुआ है।