Ticker

6/recent/ticker-posts

पति-पत्नी सहित घरेलू सहायक की हत्या,एक व्यक्ति को लिया हिरासत में



Sangam Today News/- 
देहरादून/-उत्तराखंड के देहरादून से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आयी है।देहरादून जनपद के रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिष्णु लोक कॉलोनी स्थित एक घर में बुजुर्ग दम्पति निवास करते थे।इस घर में बुजुर्ग दम्पति व घरेलू सहायक की हत्या की गयी है।मौके पर पुलिस ने पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में लेकर गहन पूछताछ शुरू की है। प्रारम्भिक जॉच में 85 वर्षीय रमेश कपूर उनकी धर्मपत्नी 76 वर्षीय रजनी कपूर तथा 45 वर्षीय घरेलू सहायक शीला की हत्या को लेकर लूट पाट की आशंका जताई जा रही हे।साथ ही पुसिस ने सीसीटीवी कैमरे के फूटेज के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे गहन पूछताछ की जा रही है।इस दिलदहला देने वाली बारदात से इलाके में भय का माहौल बना है।