G

Ticker

6/recent/ticker-posts

गैरसैंण में उक्रांद का उग्र प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा गेट तक पहुंचे कार्यकर्ता



Sangam Today News/- 
गैरसैंण (चमोली)। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की ओर से लगाई गई कई स्तर की बैरिकेडिंग तोड़ दी और नारेबाजी करते हुए विधानसभा के मुख्य प्रवेश द्वार तक पहुंच गए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की हुई।

उक्रांद कार्यकर्ता प्रदेश में स्थायी राजधानी का मुद्दा, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, शिक्षा व्यवस्था और जर्जर सड़कों समेत अन्य जनसमस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ते रहे।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की तेज बौछारों के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने अपना विरोध जारी रखा। इसके बाद प्रदर्शनकारी लोहे के गेट और कंटीले तारों से बनी दूसरी बैरिकेडिंग को पार करते हुए विधानसभा के मुख्य द्वार तक पहुंच गए।

मुख्य द्वार पर प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और विधानसभा के भीतर प्रवेश की मांग की। इस दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच करीब एक घंटे तक खींचतान की स्थिति बनी रही। हालात को संभालने के लिए पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और उन्हें वहां से हटाया।

प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। उक्रांद के इस प्रदर्शन से गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान राजनीतिक माहौल गरमा गया।




विज्ञापन 
विज्ञापन