G

Ticker

6/recent/ticker-posts

जनगणना का द्वितीय चरण का कार्य होगा इस तिथि से, फील्ड ट्रेनर्स को दिया प्रशिक्षण


Sangam Today News/- 
Almora/-भारत जनगणना-2027 के दूसरे चरण अर्थात जनसंख्या गणना का कार्य अगामी 1 दिसम्बर 2026से शुरू होगा जो 4जनवरी2027 तक जारी रहेगा। जिसकी तैयारी रो लेकर जनपद अल्मोड़ा में 40 फील्ड ट्रेनर्स, 1,223 प्रगणक और 221 सुपरवाइजर जनगणना कार्य के लिए नियुक्त किये हैं। इसी क्रम में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (Second Stage) अर्थात जनसंख्या गणना के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 3दिवसीय फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार अल्मोड़ा में हुआ। जिसमें जनपद में कुल 40 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षित दिया गया है । ये प्रशिक्षित ट्रेनर्स तहसील स्तर - चार्ज स्तर पर जाकर प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। बताया गया हौ कि अल्मोड़ा जनपद में जनगणना कार्य के लिए 1,223 प्रगणक तथा 221 सुपरवाइजर तैनात किए जाने हैं।प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं अपर सांख्यिकी अधिकारी अशोक कुमार तथा जनगणना निदेशालय से आए शुभम वर्मा और निखिल पंत द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।




विज्ञापन 
विज्ञापन