G

Ticker

6/recent/ticker-posts

हाईटेक नकल का खेल उजागर, परीक्षा केंद्र का पर्यवेक्षक गिरफ्तार


Sangam Today News/- 
देहरादून। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ऑनलाइन MTS एवं हवलदार भर्ती परीक्षा में कथित तौर पर हाईटेक तरीके से नकल कराने के मामले में उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक और आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला फरवरी 2026 में आयोजित ऑनलाइन परीक्षा से जुड़ा है। गिरफ्तार आरोपी परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक के रूप में तैनात था। आरोप है कि उसने परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के सदस्यों को कंप्यूटरों का रिमोट एक्सेस उपलब्ध कराया था, जिससे परीक्षा में अनियमितता को अंजाम देने में मदद मिली।

STF इस मामले की जांच कर रही है। अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच एजेंसी द्वारा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।




विज्ञापन 
विज्ञापन