G

Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्य मार्ग पर डामरीकरण सहित अन्य मागों को लेकर सड़क जाम कर किया प्रदर्शन


Sangam Today News/- 
Almora जनपद अंतर्गत चौखुटिया, मासी -चौखुटिया प्रांतीय राज मार्ग पर डामरीकरण सुधारीकरण सहित क्षेत्र की विभिन्न मागों को लेकर व्यापार संघ मासी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों ने मुख्य चौराहे मासी पर लगभग 2घण्टे का चक्का जाम कर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।तथा तहसीलदार चौखुटिया द्वारा 5 नवंबर से डामरीकरण कार्य शुरू करने के लिखित देन पर चक्का जाम खोला गया।इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।यहां, बताते चलें कि समय से मासी- चौखुटिया मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग ग्रामीणों ,क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, व्यापार संघ द्वारा उठाई जा रही है। लेकिन विभाग द्वारा हमेशा टालमटोली की जा रही है। डामरीकरण के लिए पहुंचे मशीनों को भी अन्यत्र ले जाने से क्षेत्रवासियों का असंतोष और बढ़ गया।प्रदर्शनकारियों का कहना है यदि 5 नवंबर मासी -चौखुटिया सड़क में डामरीकरण कार्य शुरू नहीं हुआ तो जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र की अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए भी रणनीति बनाकर निर्णायक आंदोलन करने को मजबूर होंगे।




विज्ञापन 
विज्ञापन