गैरसैंण/-चमोली जनपद के गैरसैण तहसील अंतर्गत भराड़ीसैंण में आहूत विधानसभा सत्र के प्रथम दिवस 27अक्टूबर 2026 को जनता का भारी हुजूम सड़कों में उतर आया। राज्य की स्थाई राजधानी गैरसैण बनाये जाने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर उत्तराखण्ड क्रॉति दल,काग्रेंस,ग्राम प्रधान संगठन सहित विभिन्न संगठनों के सैकड़ों लोग पुलिस के सड़कों पर लगाये विभिन्न बैरियर को पार कर विधानसभा घेराव के लिए दोपहर को कुमाऊँ तथा गढ़वाल के विभिन्न मार्गों से पहुंचे।तो इस दौरान विधानसभा भवन से लगभग 6किमी पहले दिवालीखाल पर भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने भीड़ को आगे नहीं बढने दिया।इस दौरान काग्रेस, यूकेडी,ग्राम प्रधान संगठन ने एकजुट होकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुये ऐतिहासिक प्रदर्शन किया।इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोक झोंक भी हुयी।
विज्ञापन
विज्ञापन .jpeg)
