Sangam Today News/-
रामनगर। उत्तराखंड के रामनगर क्षेत्र में सावल्दे के पास बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की भिड़ंत में कांग्रेस के नगर उपाध्यक्ष दीपक मसीह की मौत हो गई। हादसे में दो युवतियों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामनगर के बम्बाघेर मोहल्ला निवासी दीपक मसीह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सावल्दे वन चौकी गेट के पास उनकी बाइक की स्कूटी से टक्कर हो गई। स्कूटी पर पूजा और दिव्या सवार थीं, जो ड्यूटी समाप्त होने के बाद अपने घर लौट रही थीं। दोनों युवतियां क्षेत्र के एक रिसॉर्ट में काम करती हैं।
दुर्घटना में पूजा, दिव्या और दीपक आर्या गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि पूजा कानिया की निवासी हैं, जबकि दिव्या नैनीताल की रहने वाली हैं।
हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।इस दुर्घटना में कांग्रेस नेता दीपक मसीह की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन .jpeg)
