Sangam Today News/-
Almora जनपद के विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट में विधायक मदन सिंह बिष्ट द्रारा रविवार को आयोजित परिवर्तन शंखनाद महारैली में भारी संख्या में सड़कों में भीड़ उमड़ आयी।तथा द्वाराहाट नगर उत्तराखण्ड में सत्ता परिवर्तन को लेकर लगाये नारों से गूंज उठा।इस दौरान रैली को संबोधित कर मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया।उन्होंने कहा आम जनता पूरे प्रदेश मे भाजपा के कुशासन से त्रस्त है। तथा सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है।उन्होंने कहा यदि वर्ष 2017 में कांग्रेस की सरकार सत्ता में दोबारा काबिज होती तो गैरसैंण को स्थायी राजधानी बना दिया गया होता।रावत ने प्रदेश के हितों और राजधानी के मुद्दे पर एक बार फिर संघर्ष करने की जरूरत बतायी।पूर्व सीएम रावत ने महिला अपराध और पलायन जैसे मुद्दों को लेकर भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है.उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे कितनी भी वोट चोरी कर ले, आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि लोग भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हो चुके हैं।इसी के मद्देनजर परिवर्तन शंखनाद रैली का आयोजन किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पिछले दस वर्षों के कार्यकाल निराशा जनक रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी शासन में आम जनता ई-केवाईसी सहित अनेकों आनलाइन प्रक्रियाओं में उलझकर परेशान हो रही है। महंगाई लगातार बढ़ रही है और युवा बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं।उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप भी लगाया।तथा जन मानस से काग्रेस का साथ देने का पूरजोर आह्वान किया। इस दौरान अनेको लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन .jpeg)
