G

Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में अनुपरक बजट को मंजूरी सहित लिए ये निर्णय


Sangam Today News/- 
देहरादून/-उत्तराखण्ड कैबिनेट की बैठक गुरूवार को देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी है। जिसमें अगामी मानसून विधान सभा सत्र के दौरान लगभग ₹7412करोड़ के अनुपरक बजट पारित करने सहित अनेकों महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर कैबिनेट की मोहर लगी हैं। 

कैबिनेट बैठक के निर्णय👇👇

1-उत्तराखण्ड की निराश्रित व एकल महिलाओं को सशक्त बनाने व उन्हें आर्थिक सहायता देने हेतु नई योजना को मंजूरी। 
2-बोर्ड परीक्षाओं में अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों को विशेष राहत देते हुए अंकों में 5अंकों की छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी है।
3- ​उच्च शिक्षा(हायर एजूकेशन) को बढ़ावा देने के क्रम में हरिद्वार में 2 नए निजी विश्वविद्यालयों के खोले जाने के प्रस्ताव को मंजूरी। 
4- ​प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत ‘अन्नामृत फाउंडेशन’ को हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में केंद्रीय किचन स्थापित करने हेतु भूमि आबंटित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
5-​ समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रावधानों में तकनीकी और लिपिकीय त्रुटियों को दूर करने के लिए संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी। 6-‘उत्तराखंड विधि संशोधन विधेयक, 2026’ को अधिनियमित करने की स्वीकृति। 
7-​ उत्तराखंड में उरेडा के प्रशासनिक ढांचे का पुनर्गठन किया जाएगा।जिसके तहत कनिष्ठ अभियंता (J E) के पदों को उच्चीकृत करने के प्रस्ताव को मंजूरी। 
8-​स्टांप वादों के त्वरित और सुगम निस्तारण के लिए ‘वन टाइम सेटलमेंट’ (OTS) योजना को मंजूरी प्रदान की गई है।
9-​उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग की वर्ष 2019 से 2022 तक की वार्षिक रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखे जाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गयी। 
10- आम जनता की सुविधा और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए सड़क तथा पुल निर्माण से जुड़ी प्रशासनिक स्वीकृतियों की प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाने का निर्णय कैबिनेट बैठक में लिया गया है। 
11-अनुसूचित जाति, जनजाति छात्रों के कोचिंग  देने हेतु परिवार की आयु सीमा 2लाख से बढाकर 8लाख वार्षिक की है। 

12- प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समूह ग व घ के कार्मिकों के लिए सेवा नियमावली को मंजूरी दी गयी है।
13-खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुक्त यात्रा
14- जिलों में तैनात होंगे मुख्य खेल प्रशिक्षक।




विज्ञापन 
विज्ञापन