Ticker

6/recent/ticker-posts

किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का खुलासा, छह गिरफ्तार


Sangam Today News/- 
देहरादून। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में गिरोह के मुख्य आरोपी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग युवती को भी रेस्क्यू कराया गया, जिसे कथित तौर पर मसूरी घुमाने के बहाने दिल्ली से देहरादून लाया गया था। आरोप है कि युवती द्वारा अनैतिक गतिविधि में शामिल होने से इनकार करने पर उसे किराये के कमरे में बंधक बनाकर रखा गया।
जांच में पुलिस को पता चला कि गिरोह का मुख्य आरोपी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से युवतियों को देहरादून बुलाता था। इसके बाद व्हाट्सऐप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर युवतियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं। ग्राहक की मांग के अनुसार उन्हें किराये के कमरे या ग्राहक द्वारा बताए गए स्थान पर भेजा जाता था।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से देह व्यापार से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री और 18 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। मामले में पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और इसके नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।