Sangam Today News/-
हल्द्वानी/-कालाढूंगी के कोटाबाग मार्ग पर बर पुल के समीप मोटर साइकिल तथा स्कूटी की आमने सामने भिड़ंत हो गयी।जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक सिटी (SP City) हल्द्वानी हरबन्स सिंह जो रामनगर की ओर को जा रहे थे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए
घटना की सूचना कालाढूंगी कोतवाली पुलिस को देते हुये घटना स्थल पर बुलाया और गंभीर रूप से घायल मौहम्मद फैज उम्र 21वर्ष को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), कालाढूंगी पहुंचाया।पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में शामिल स्कूटी चालक मौके से चला गया। पुलिस उसकी जानकारी जुटाने में लगी है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन .jpeg)
