Sangam Today News/-
Almora/- जनपद अल्मोड़ा के चौखुटिया में उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने अंकिता भण्डारी हत्याकांड के असली दोषी को बचाने का आरोप सरकार पर लगाया तथा मुख्य बाजार में दुष्यंत कुमार के पुतले के साथ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला तथा क्रांतिवीर चौराहे पर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया।इस दौरान यूकेडी नेताओं ने कहा दुष्यंत कुमार को सिक्किम का राज्यपाल बनाना सरकार की सोची समझी रणनीति का हिस्सा है।कहा अंकिता के माता-पिता आज भी अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं और संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे संवेदनशील समय में हत्याकांड के कथित वीआईपी एंगल को लेकर सवालों के घेरे में आए व्यक्ति को एक उच्च संवैधानिक पद पर बैठाना प्रदेश की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। कहा यह निर्णय स्वाभाविक रूप से शासन की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। कहा कि किसी भी आरोप की सच्चाई का निर्धारण निष्पक्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया से ही होना चाहिए। लेकिन जब स्वयं पीड़ित परिवार किसी प्रभावशाली व्यक्ति की भूमिका को लेकर लगातार सवाल उठा रहा है। लेकिन सरकार संदिग्ध दोषी को राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर बैठने का कार्य कर रही है। वक्ताओं ने दुष्यंत कुमार को राज्यपाल के पद से हटाने की मांग की गई।
विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष भगवत मेहरा, गुड्डी देवी,हुस्न कठायत,वीरेंद्र बजेठा, गोविंद अधिकारी, भारत लाल शाह, भगवत सिंह रावत, दयासागर देवतल्ला राम बहादुर, नरेंद्र मेहरा, उमेश मनराल,मनोज तड़ियाल ,आनंद किरौला,महेश रौथण, कुंदन राम,भूपेंद्र मनराल,धीरज तिवारी,सुंदर सिंह,बालम नेगी, हरेंद्र सिंह, सुशील कुमार,कुंवर राजा सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन .jpeg)
